आज 77वां बर्थडे जन्मदिन मना रहे हैं लालू यादव, परिवार और पार्टी नेताओं संग काटा 77 पाउंड का केक

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव ने आज अपना 77वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने परिवार और पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में 77 पाउंड का केक काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

Lalu Yadav Birthday: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव का आज जन्मदिन है। लालू यादव आज अपना 77 बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार और पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में 77 पाउंड का केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। लालू की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए और मिठाइयां बांटीं।

Lalu Yadav Birthday.

लालू यादव ने मनाया 77वां जन्मदिन (फोटो साभार - ANI)

बेटी रोहिणी ने 'एक्स' पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा, "आप जैसे महान व्यक्ति की बेटी होना मेरा सौभाग्य है। बचपन से ही आपने मुझे जीवन, मानवता, प्रेम, त्याग और कड़ी मेहनत का सही अर्थ सिखाया है। मैं आपकी गोद में खेली, आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा, यही मेरे लिए ईश्वरीय आशीर्वाद है, आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं पापा।"

End of Feed