बिहार से यूपी आ रही बस कैमूर में खड़े ट्रक से टकराई, पिंडदान कर लौट रहे थे यात्री, 3 की मौत

Kaimur Road Accident: गया में पिंडदान कर लौट रहे यात्रियों से भरी बस कैमूर में हादसे का शिकार हो गई। मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहूली गांव के पास खड़े ट्रक से बस की टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोग घायल हैं।

Kaimur Bus Accident: बिहार से यूपी की तरफ जा रही एक बस रविवार को खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। यह हादसा कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहूली गांव के पास हुआ। बस सवार गया में पिंडदान कर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, बस को झपकी लग गई, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। मृतकों में बस का खलासी, एक पंडा (पुजारी) और एक यात्री शामिल हैं। सभी मृतक यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले थे, जो गया में पिंडदान कर लौट रहे थे। पिंडदान के बाद बस में सवार सभी लोग जगन्नाथ पुरी दर्शन कर विंध्याचल मंदिर की ओर रवाना हुए थे।

accident

कैमूर में बस और ट्रक की टक्कर

तीन लोगों की हालत गंभीर

सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोट आई है, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। एनएचएआई की मेडिकल टीम के सदस्य देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि घटना की वजह चालक की नींद लगना प्रतीत हो रहा है। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई और 11 लोगों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया।

End of Feed