भोपाल

मैहर में दर्दनाक हादसा, प्रयागराज से नागपुर जा रही बस की खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर, 9 लोगों की मौत

Maihar Road Accident: मैहर में एक तेज रफ्तार स्लीपर बस की सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। यह बस प्रयागराज से नागपु​र जा रही थी। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए।

Image

मैहर में दर्दनाक हादसा

Maihar Road Accident: मध्य प्रदेश के मैहर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से नागपुर जा रही बस खडे़ हाइवा ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। मृतकों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मैहर अपर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एस डी एम सहित जिले के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

जेसीबी की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से रात 11 बजे आभा ट्रेवल्स की स्लीपर बस नागपुर जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाइवे 30 पर मैहर के पास नादन देहात थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े हाइवा से पीछे से टकरा गई। बस की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि बस की आधी चेचिस टूट गई। जेसीबी और गैस कटर की मदद से बस की चेचिस को काटा गया और सीट में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।

2 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटनास्थल पर 2 घंटे से ज्यादा समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। जिसमें मैहर जिले के तमाम थानों की पुलिस लगी रही। इस भीषण हादसे में बस केबिन और आगे की शीट पर बैठे यात्री नहीं बच सके। हादसे में 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दर्जनभर से ज्यादा लोगों को एंबुलेंस की मदद से मैहर के जिला अस्पताल भेजा गया। देर रात तक मृतकों की संख्या 9 हो गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article