पटना

Saran: सोनपुर मेले में भी पहुंची थी ज्योति मल्होत्रा, हरिहरनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ी

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पिछले साल सोनपुर मेले में शामिल हुई थी, जहां के वीडियो उसने सोशल मीडिया पर साझा किए थे। खुफिया एजेंसी अब इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही, हरिहरनाथ मंदिर की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।

Image

सोनपुर मेले में भी गई थी ज्योति (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

Jyoti Malhotra Bihar Visit: हाल के जांच में ये खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े जासूसी मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा बिहार के सोनपुर मेले में भी आई थी। इसके बाद सारण की सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पुलिस ने हरिहरनाथ मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

सोनपुर मेले में घूमते दिखी ज्योति

ज्योति 18 नवंबर को बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेले में आई थी। इस यात्रा की तस्वीरें सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे। ज्योति मल्होत्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सोनपुर मेला घूमते हुए दिख रही हैं। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उनका सारण में आना केवल मेले का आनंद लेने के लिए था या इसके पीछे कोई और उद्देश्य था।

बढ़ाई गई सुरक्षा

सारण के एसपी डॉ. कुमार आशीष ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सुरक्षा एजेंसियां अब उन लोगों की तलाश कर रही हैं जिनसे ज्योति ने मुलाकात की थी। स्पेशल ब्रांच की टीम गोपनीय तरीके से तथ्यों को इकट्ठा करने में लगी हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ज्योति ने इस यात्रा के लिए दिल्ली से बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में 17 घंटे का सफर किया। छपरा जंक्शन पर रुकने के बाद वह सोनपुर पहुंची, जहां उसने पर्यटन विभाग के टेंट सिटी में एक दिन बिताया। इस मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है, और हरिहरनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है।

और भी जगहों पर गई थी ज्योति

17 मई को ज्योति मलहोत्रा को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ज्योति पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। जांच में यह भी सामने आया है कि ज्योति ने बिहार के भागलपुर और सुल्तानगंज में साल 2023 के श्रावणी मेले के दौरान अजगैबीनाथ मंदिर का दौरा किया था। अब सोनपुर मेले से उसका कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस ने हरिहरनाथ मंदिर और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article