पटना

ज्वेलरी की दुकान पर ग्राहक बनकर आए लुटेरे, बंदूक के बल पर लूटे एक करोड़ के गहने, देखें CCTV वीडियो

समस्तीपुर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड पर स्थित अनिल ज्वेलर्स पर चार लुटेरे ग्राहक बनकर आए। उन्होंने बंदूक के बल पर एक करोड़ से अधिक के गहने लूटे और बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि उनके चेहरे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Image

ज्वेलरी की दुकान पर लूट

Samastipur Jewellery Shop Looted: बिहार के समस्तीपुर में एक ज्वेलरी की दुकान से बंदूक के बल पर लूटपाट की गई। शनिवार को चार लुटेरे ग्राहक बनकर आए और एक करोड़ से ज्यादा के गहने लूटकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

दुकान बंद होने के समय आए बदमाश

यह वारदात समस्तीपुर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड पर स्थित अनिल ज्वेलर्स में हुई। बताया गया है कि शनिवार शाम को करीब 6:40 बजे दुकानदार द्वारा दुकान बंद करने की तैयारी थी। इसी दौरान दो बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में आए और चेन दिखाने के लिए। दुकानदार ने उन्हें दुकान बंद होने का हवाला दिया और अगले दिन आने के लिए कहा। तभी दो और बदमाश दुकान में आ गए। बदमाशों ने बंदूक के बल पर लूटपाट की।

गहने की कीमत बताने में दुकानदार असमर्थ

दुकान में गहने के 112 डिब्बे काउंटर पर रखे थे। जिसे कुछ ही मिनटों के अंदर वारदात को अंजाम देकर लुटेरे बाइक से भाग निकले। इस दौरान किसी से मारपीट नहीं की गई। फिलहाल दुकानदार डॉ. अनिल कुमार ने लूट के जेवरात की कीमत बताने में असमर्थता जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ASP संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे दिख रहे हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में कर रही है। एसआईटी की टीम भी गठित की गई है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article