Bihar Election: बिहार में तेजस्वी ही महागठबंधन के 'नेता', पोस्टर ने तय कर दिया 'भविष्य!'

Bihar Elections: बिहार की राजनीति में इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान एक जरूरी पहलू सामने आया, जो था गठबंधन का पोस्टर-बैनर। इसने ये स्पष्ट कर दिया गया है कि महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव के हाथों में होगा, और वे ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

Bihar Elections: बिहार की राजनीति में इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान एक जरूरी पहलू सामने आया, जहां ये स्पष्ट कर दिया गया है कि महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव के हाथों में होगा, और वे ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। पटना में 4 मई को बिहार महागठबंधन की तीसरी बैठक हुई, जिसमें 2025 के विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

Mahagathbandhan Meeting in Patna for Bihar Election 2025

बिहार चुनाव 2025 के लिए पटना में महागठबंधन की बैठक

सभी दलों ने एकजुटता पर जोर दिया और आगामी 20 मई को वाम दलों द्वारा आयोजित बिहार बंद का समर्थन करने की घोषणा की। बैठक के बाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वे पूरी तरह से मस्त हैं, जो इंडिया गठबंधन के बैनर के पीछे उनकी तस्वीर के कारण समझा जा रहा है। बैनर में केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर थी, जिससे ये स्पष्ट हो रहा है कि वे महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

End of Feed