ये क्या... शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा, तो नीतीश कुमार ने कर दिया खेला! पटना बुलाकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Shivdeep Lande: बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ दिनों पहले पूर्णिया आईजी (IG) के पद से इस्तीफा देने वाले आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे को पटना में आईजी (प्रशिक्षण) बनाया गया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था, लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ।

Shivdeep Lande: आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें पटना में आईजी (प्रशिक्षण) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह खबर चौंकाने वाली इसलिए है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में "व्यक्तिगत कारणों" का हवाला देते हुए इस्तीफे की घोषणा की थी। हालांकि, उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ था।

shivdeep lande new posting

फाइल फोटो।

शिवदीप लांडे ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि शिवदीप लांडे ने पूर्णिया रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पद पर रहने के दौरान लगभग एक महीने पहले अपने इस्तीफे का फैसला सार्वजनिक किया था। राज्य सरकार ने अब उन्हें पटना में तैनात आईजी (प्रशिक्षण) राकेश राठी के स्थान पर पदस्थापित किया है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी लांडे का इस्तीफा "स्वीकार नहीं किया गया है", लेकिन उन्होंने और विवरण साझा नहीं किया।

End of Feed