पटना

पटना के BN कॉलेज में छात्रों के बीच कल हुई बमबाजी में घायल छात्र की मौत

पटना के बीएन कॉलेज में मंगलवार को छात्रों के बीच हुई बमबाजी में जिस छात्र सुधीर को गंभीर चोटें आई थीं, उसकी मृत्यु हो गई है। सुधीर के मामा ने इसके बारे में जानकारी दी।

Image

पटना के बीएन कॉलेज के छात्र की मौत

Photo : Twitter

बिहार की राजधानी पटना के BN कॉलेज में कल यानी मंगलवार 13 मई को दो छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। कॉलेज में एग्जाम चल रहा था और इसी दौरान कॉलेज के एग्जाम हॉल के गलियारे में अचानक किसी ने एक देसी बम फेंक दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद कॉलेज के गेट के पास दूसरा बम फेंका गया। इससे लोहे की ग्रिल गिल गई और एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी आज यानी बुधवार 14 मई को मृत्यु हो गई।

घायल छात्र सुधीर को गंभीर अवस्था में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। सुधीर की मौत की पुष्टि उसके मामा ने कर दी है। इस घटना के बाद बीएन कॉलेज को बंद कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस मामले में जल्द कार्रवाई का निर्णय लिया है। (ये स्टूडेंट्स तो बमबाज निकले, छात्रों में झगड़े के बीच कॉलेज में चले देसी बम, एक का सिर फटा)

शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला दो छात्र गुटों के बीच हुई तीखी बहस के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृत छात्र सुधीर रोहतास जिले का रहने वाला था। सुधीर के परिवार वाले इस घटना से गहरे सदमे में हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन इस गंभीर घटना पर आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article