Indigo Flight Emergency Landing: पटना में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 4, 2023, 12:02 PM IST

Indigo Flight Emergency Landing: ​मिली जानकारी के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ान 6ई 2433 ( IndiGo Flight 6E 2433) की आपातकालीन लैंडिंग हुई है।

Indigo Flight Emergency Landing: बिहार की राजधानी पटना में एक इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ान 6ई 2433 ( IndiGo Flight 6E 2433) की आपातकालीन लैंडिंग हुई है। हवाई अड्डे के निदेशक की तरफ से यह जानकारी मीडिया को दी गई है।

IndiGo flight emergency landing

इंडिगो फ्लाइट की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग (प्रतीकात्मक फोटो)

क्यों हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली के लिए टेक ऑफ होने के बाद इंडिगो के विमान के इंजन में खराबी आ गई। जिसकी जानकारी पायलट ने तत्काल एटीसी को की। जिसके बाद एटीसी ने तुरंत पायलट के सहयोग से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। एयरपोर्ट पर सभी आपदा प्रबंधन विभाग को सक्रिय कर दिया गया है। मौके पर इंजीनियर के साथ-साथ एयरपोर्ट के अधिकारी मौजूद हैं।

End of Feed