पटना

बिहार में अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, 20 पिस्तौल और 40 मैग्जीन बरामद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2023, 02:41 PM IST

Bihar Crime News: एसटीएफ ने खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के फांगो गांव में अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक हथियार तस्कर को कई अवैध हथियारों और हथियार बनाने वाले उपकरणों के साथ रविवार को गिरफ्तार किया।

Image

Bihar-Police

Photo : BCCL

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने जिला पुलिस के सहयोग से एक अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने यहां 20 पिस्तौल और 40 मैग्जीन सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं।

पटना स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के फांगो गांव में अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक हथियार तस्कर को कई अवैध हथियारों और हथियार बनाने वाले उपकरणों के साथ रविवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया, गिरफ्तार हथियार तस्कर का नाम मोहम्मद तनवीर है और वह मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव का रहने वाला है।

भारी मात्रा में अवैध पिस्तौल बरामद

खगड़िया पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध पिस्तौल बरादम की गई हैं। पुलिस ने यहां 18 पिस्तौल, 40 मैग्जीन, दो देशी पिस्तौल, एक ग्राइंडर मशीन, एक वेल्डिंग मशीन और हथियार बनाने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए। जिला पुलिस ने बताया, हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article