Buxar News: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला​

बिहार के बक्सर जिले में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला आरोपी की दूसरी पत्नी थी। इस मामले में आरोपी पति के साथ ही एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

बिहार के बक्सर जिले से हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना जिले में डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव में रविवार की रात हुई।

Crime.

बक्सर में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

मृत महिला आरोपी युवक की दूसरी पत्नी थी, जिसे लेकर विवाद और शक की स्थिति उत्पन्न हुई। पुलिस ने इस मामले में पति के साथ-साथ गांव के एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

End of Feed