पटना

चुनावी वर्ष में CM नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पटना में मुलाकात, मुस्कुराते नजर आए दोनों नेता

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने जीजा और जमुई से सांसद अरुण भारती के साथ आज यानी सोमवार 19 मई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। इस मुलाकात में क्या बातें हुईं, यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन चुनावी वर्ष में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

Image

चिराग पासवान और नीतीश कुमार की पटना में मुलाकात

Photo : Twitter

बिहार के लिए ये साल चुनावी वर्ष है। ऐसे में बिहार में राजनीतिक हलचल भी काफी तेज है। इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार से मुलाकात की।

दोनों नेताओं की इस मुलाकात में बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच जिन विषयों पर विस्तार बातचीत हुई, इसकी अभी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है। चिराग पासवान के साथ उनके जीजा और जमुई से सांसद अरुण भारती भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी इस मुलाकात में शामिल रहे। मुलाकात के दौरान चिराग पासवान ने CM को गुलदस्ता भेंट किया और दोनों नेता मुस्कुराते हुए नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मुलाकात में आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों, खासकर सीट शेयरिंग को लेकर भी बातचीत हुई हो सकती है। यह मुलाकात बिहार की राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनावों की रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बिहार में चुनावी समीकरणों को देखते हुए इस तरह की बैठकों का राजनीतिक महत्व बढ़ जाता है, क्योंकि गठबंधन और सीट वितरण जैसे विषय चुनाव परिणामों को प्रभावित करते हैं। इस प्रकार, चिराग पासवान और नीतीश कुमार की यह मुलाकात बिहार की राजनीति में आगामी बदलावों का संकेत हो सकती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!