पटना

Buxar News: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला​

बिहार के बक्सर जिले में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला आरोपी की दूसरी पत्नी थी। इस मामले में आरोपी पति के साथ ही एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

Image

बक्सर में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Photo : Times Now Digital

बिहार के बक्सर जिले से हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना जिले में डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव में रविवार की रात हुई।

मृत महिला आरोपी युवक की दूसरी पत्नी थी, जिसे लेकर विवाद और शक की स्थिति उत्पन्न हुई। पुलिस ने इस मामले में पति के साथ-साथ गांव के एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग इस दिल दहला देने वाली घटना से हैरान हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, ताकि मामले के सभी पहलुओं को उजागर किया जा सके।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article