पत्नी की मांग भरते ही पति की मौत, दोनों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

बिहार के वैशाली में पत्नी की मांग भरते ही पति का निधन हो गया। इसके बाद दोनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव में एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे गांव को भावुक कर दिया। 95 वर्षीय मिठु चौधरी और उनकी 90 वर्षीया पत्नी बसंती देवी का एक साथ निधन हो गया। ये घटना इसलिए चर्चा में है, क्योंकि पत्नी के निधन के कुछ ही घंटों बाद पति का भी देहांत हो गया और दोनों की शवयात्रा एक साथ निकाली गई। दोनों का एक साथ निधन होना, पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

wife sindoordan

सांकेतिक फोटो।

दोनों का एक साथ हुआ दाह संस्कार

बता दें कि रविवार शाम को बसंती देवी का निधन हुआ। उनके पति मिठु चौधरी ने अंतिम संस्कार से पहले अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरा। विधि-विधान के अनुसार, पति को पत्नी के मांग में सिंदूर भरना होता है। सिंदूर भरने के करीब 30 मिनट बाद ही मिठु चौधरी की भी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

End of Feed