पटना

Bihar Weather: बिहार में कुछ दिनों तक ठंड से मिलेगी राहत, तापमान में बढ़ोतरी; जानें आज का मौसम

Bihar Weather Report: बिहार में लोगों को ठंड से राहत मिलने की थोड़ी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में बढोतरी देखी जा रही है। यह सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रहेगा, जिससे ठंड से राहत मिल सकती है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Weather Report: बिहार में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बिहार में 14 दिसंबर को जहां दिन का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस था, वहीं 17 दिसंबर को यह बढ़कर 30.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। यानी सिर्फ तीन दिनों में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही रात के तापमान में भी उछाल देखा गया है। 15 दिसंबर को रात का तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस था, जो 17 दिसंबर को बढ़कर 6.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।

तापमान में होगी वृद्धि

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बिहार में जेट स्ट्रीम का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक जेट स्ट्रीम भारत के उत्तर पश्चिमी दिशा से बिहार में 18 दिसंबर के आसपास पहुंचने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम?

आज यानी 18 दिसंबर को राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 8-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। दिन में धूप खिलने से कुहासे का असर कम हो जाएगा। तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article