मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुम्भ जाने वाले यात्रियों की भीड़ बेकाबू, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर यात्री

बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। महाकुंभ जाने के लिए यात्री ट्रेनों में खिड़कियों से प्रवेश करते नजर आए तो वहीं कई यात्री ट्रेने के गेटर पर लटककर यात्रा करने को मजबूर दिखे।

प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में हर दिन करोड़ो लोग स्नान कर रहे हैं। यहां हर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है, लेकिन फिर भी भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे ही एक नजारा बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। यहां प्लेटफार्म नंबर दो पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। ट्रेन का गेट बंद होने के कारण महिला यात्रियों को खिड़की से ट्रेन में जाते हुए देखा गया। यहां लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं।

रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हुई भीड़

प्रयागराज महाकुम्भ में जाने के लिए मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में चढ़ने के लिए बेकाबू भीड़ जंक्शन पर उमड़ पड़ी और यात्री खिड़कियों से अंदर जाने लगे। यहां स्टेशन के साथ ट्रेनों में भी पैर रखने की जगह नहीं है। ट्रेने खचाखच भरी पड़ी है। पवन एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री धक्का मुक्की करते हुए नजर आए हैं। ट्रेन के प्लेस होते ही गेट पूरी तरह से जाम हो गया।

End of Feed