Sonepur Fair: कल से होगा बिहार के फेमस सोनपुर मेले का आगाज, जानें क्या-क्या खास है इस बार

Sonepur Mela 2024: बिहार के सारण जिले में लगने वाला सोनपुर मेला 13 नवंबर से शुरू हो रा है। यह विश्व प्रसिद्ध मेला एक महीने तक जारी रहने वाला है। पर्यटन विभाग ने इस मेले को भव्य बनाने के लिए बहुत सी तैयारियां की हैं।

Sonepur Mela 2024: ऐतिहासिक और पौराणिक विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारी अंतिम चरण में है। एक महीने तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन बुधवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा करेंगे। बिहार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि सोनपुर मेला को भव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा कई सारी तैयारियां की गई है। मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज का निर्माण कराया गया है। मेला क्षेत्र के सांस्कृतिक पंडाल में अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र का भी निर्माण किया गया है, जहां पर्यटक गाइडों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

Fair

मेले की सांकेतिक फोटो

हर दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

पर्यटन मंत्री ने बताया कि उद्घाटन के दिन बॉलीवुड पार्श्व गायक-गायिका एश्वर्य निगम और दिपाली सहाय की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही 16 नवंबर को प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर की भी प्रस्तुति होगी। संपूर्ण मेला अवधि में पर्यटन विभाग, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिदिन सांस्कृतिक पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

End of Feed