गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद बुधवार को देशभर में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इस दौरान बिहार के पूर्णिया से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक दूल्हे ने मॉक ड्रिल के चलते अपनी बारात रोक दी। जिस कारण दुल्हन पक्ष को बारात के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। दुल्हे सुशांत कुशवाहा ने अपनी शादी से पहले देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए करीब दो घंटे के लिए बारात को रोक दिया। हालांकि सुंशात ने दुल्हन पक्ष को इस देरी के बारे में पहले ही बता दिया था।
दूल्हे ने कहा- शादी से जरूरी देश से सुरक्षा
सुशांत की शादी बुधवार को अररिया में होने थी, जिसके लिए बारात निकलने का समय शाम 6 बजे था। लेकिन सीमांचल के 4 जिलों में मॉक ड्रिल होने की वजह से बारात 8 बजे तक रुकी रही। सुशांत ने कहा कि देश की सुरक्षा शादी से भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सेना के जवान शादी के बाद भी बॉर्डर पर लड़ने के लिए जाते हैं और जरूरत पड़ने पर वे भी ऐसा करने के लिए तैयार है। सुशांत ने बताया कि उन्होंने इस बारे में दुल्हन और रिश्तेदारों को पहले से ही जानकारी दे दी थी।
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है। इस बीच 7 मई को देश के 244 जिलों में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। इस दौरान बिहार में सीमांचल के 4 जिले में भी मॉक ड्रिल हुई। ऐसे में सुशांत कुशवाहा का मॉक ड्रिल के लिए बारात रोकने का कदम काफी सराहनी है। उनका यह कदम देशभक्ति और सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने का उदाहरण है।
