Danapur Rail Mandal: 100 साल का हुआ बिहार का ये रेल मंडल, लेजर शो ने जमाया रंग; सेंचुरी पर खास आयोजन

Danapur Rail Mandal: बिहार के दानापुर मंडल ने अपने 100 वर्ष पूरे कर लिये हैं। इस खास अवसर पर भव्य लेजर शो का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि दानापुर (पहले दीनापुर) मंडल की स्थापना 1 जनवरी, 1925 को हुई थी।

Danapur Rail Mandal: पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के 100 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य आकर्षण भव्य लेजर शो रहा। स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में आयोजित इस लेजर शो का स्थानीय लोगों ने भी भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), दानापुर जयंत कुमार चौधरी, सहायक मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) आधार राज सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Danapur Rail Mandal century

दानापुर मंडल के 100 साल

आधुनिक रेल सुविधाओं का प्रदर्शन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लेजर शो रहा, जिसमें रेलवे के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों को रोशनी और ग्राफिक्स के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। शो में रेलवे की विकास यात्रा को दिखाते हुए आधुनिक रेल सुविधाओं का भी प्रदर्शन किया गया। इस लेजर शो में प्राचीन से लेकर आधुनिक रेल इंजनों का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर डीआरएम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि दानापुर मंडल ने पिछले 100 वर्षों में रेलवे के संचालन में अहम योगदान दिया है।

End of Feed