पटना

मुजफ्फरपुर में गन प्वाइंट पर लूटपाट, बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से लूटे 15 लाख; देखें CCTV Video

मुजफ्फरपुर में गन प्वाइंट पर एक गल्ला कारोबारी से लूट की घटना को अंजाम दिया गया। व्यापारी से 3 बदमाशों ने करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। जिसके बाद मीनापुर की ओर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Image

मुजफ्फरपुर में लूटपाट

Muzaffarpur Loot: मुजफ्फरपुर में एक गल्ला व्यापारी के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। जहां बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। 3 बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और व्यापारी से करीब 15 लाख लूटकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

दिनदहाड़े गल्ला दुकान से लूटपाट

लूटपाट की यह घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र की है। जहां दिनदहाड़े 3 बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और गल्ला दुकान में घुस गए। आरोपियों ने हथियार के बल पर गल्ला दुकानकार नवल किशोर उर्फ पप्पू गुप्ता से लूटपाट की। जिसके बाद तीनों अपराधी मीनापुर की ओर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

डीसीपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि गल्ला करोबारी के साथ बंदूक की नोक पर लूट-पाट हुई है। व्यापारी से लगभग 15 लाख की लूट हुई है। तीन अपराधियों ने लूट की इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चारो तरफ छापेमारी की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article