बिहार में कब होगा सरकार का गठन? चिराग पासवान ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- ब्लूप्रिंट तैयार...

Bihar Election Results: बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं और अब सभी की निगाहें सरकार गठन पर टिकी हुई हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने रविवार को बिहार में सरकार गठन को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में 22 नवंबर से पहले सरकार का गठन हो जाएगा।

Chirag Paswan

निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (फोटो साभार: @iChiragPaswan)

चिराग पासवान ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने संवाददाताओं से कहा, "यह जल्द ही हो जाएगा। चर्चा चल रही है। सरकार के ब्लूप्रिंट पर स्पष्टता आ जाएगी। मुझे लगता है कि आज रात तक मैं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से भी बात करूंगा और आज या कल तक ब्लूप्रिंट तैयार हो जाएगा। हमें 22 नवंबर से पहले सरकार बनानी है। यह हो जाएगा।"

End of Feed