मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, बूढ़ी गंडक में नहाने गई 5 बच्चियां डूबी; 2 की मौत

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गई 5 बच्चियों पानी में डूब गई। जिनमें से तीन बच्चियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। लेकिन दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बूढ़ी गंडक में नहाने गई पांच बच्चियां नदी में डूब गई। जिनमें से दो बच्चियों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

drowning in Fall

(सांकेतिक फोटो)

पैर फिसलने के कारण डूबी बच्चियां

मृत बच्चियों की पहचान सोनम कुमारी (10) और कृष्णा कुमारी (14) के तौर पर हुई है। नदी में उनके साथ सोनाली (10), नंदनी (8) और रश्मि कुमारी (9) भी थीं। बुधवार शाम को बच्चियों नदी में नहाने गई थी। इस दौरान पैर फिसलने की वजह से सोनम और कृष्णा डूबने लगी। जिन्हें बचाने की कोशिश में तीन अन्य बच्चियां भी डूबने लगीं। इस दौरान के युवक ने हिम्मत दिखाते हुए तीन बच्चियों को नदी से निकाल लिया और उनकी जान बचा ली। लेकिन सोनम कुमारी और कृष्णा कुमारी पानी में डूब गईं।

End of Feed