पटना

पटना के अपार्टमेंट में नाबालिग के साथ रेप, हालत बिगड़ने पर आरोपी छोड़ गया अस्पताल

पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लड़की से साथ रेप की घटना हुई। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर आरोपी ने उसे कार से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। साथ ही कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

Image

पटना में लड़की के साथ रेप

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया है कि लड़की को उसकी मां ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ यहां भेजा था। मामले की जांच जारी है। गंभीर स्थिति में पीड़िता को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

आरोपी की कार बरामद

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राजीव नगर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई । पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में जख्म है, इस कारण उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि दुष्कर्म के बाद पीड़िता की स्थिति जब बिगड़ी तब आरोपी ने उसे कार से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है।

पीड़िता का लिया जा रहा बयान

पटना (विधि व्यवस्था) के पुलिस उपाधीक्षक-2 दिनेश पांडेय ने बताया कि नाबालिग को उसकी मां ने अपने सहयोगियों के साथ अपार्टमेंट में भेजा था।उन्होंने बताया कि पीड़िता को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंच गई है। पीड़िता का बयान लिया जा रहा है।

प्रेमी और उसके दोस्त ने किया गैंगरेप

एक दिन पहले पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में भी एक सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई थी। इस घटना में पीड़िता ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। लड़की का कहना है कि उसे शादी का झांसा देकर मुंबई से पटना बुलाया गया था। पीड़िता कोलकाता की रहने वाली है। पीड़िता के बयान पर कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!