पटना

गया में दर्दनाक हादसा, कुएं की सफाई के लिए उतरे थे 3 युवक; जहरीली गैस में दम घुटने से मौत

बिहार के गया में कुएं में सफाई करने उतरे 3 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुएं में जगहरीली गैस की वजह से दम घुटने से तीनों की जान गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच जा रही है-

Image

कुएं की सफाई करने उतरे 3 युवकों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gaya News: बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। ये सभी युवक एक कुएं की सफाई करने के लिए उसमें उतरे थे। तीनों युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वजीरगंज थाना क्षेत्र के चकसेव गांव में पहले एक युवक कुएं की सफाई करने उसमें उतरा था। कुछ ही देर में जब उसका दम घुटने लगा, तब दूसरा युवक उसके बचाव में कुएं उतर गया। जब दूसरे युवक को भी अंदर सांस लेने में दिक्कत होने लगी तब तीसरे युवक ने भी कुएं में छलांग लगा दी।

कुंए में 3 युवकों की मौत

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को कुएं के अंदर से बाहर निकाला गया। इसके बाद तीनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

वजीरगंज के थाना प्रभारी वेंकटेश्वर ने बताया कि सभी मृतक चकसेव गांव के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान ललन कुमार, सुभाष कुमार और चिंटू तिवारी के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुआं काफी गहरा है और उसमें पानी कम था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article