पटना: शहर में तेज रफ्तार का क़हर देखने को मिला। यहां एक महिला समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पहला मामला फतुहां इलाके का बताया जा रहा है, जहां बाइक सवार 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर ही सभी की मौत हो गई। वहीं, अन्य हादसे में आलमगंज इलाके में महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की भी मौत हो गई। पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन में जुटी है।
खबर अपडेट की जा रही है...
