Patna Firing: दानापुर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष घायल, गोरख राय की मौत

Patna Firing: पटना के दानापुर में छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष और उनके करीबी पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में पूर्व उपाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और एक की मौत हो गई है।

Patna Firing: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुछ बदमाशों ने दानापुर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत राय उर्फ दही गोप और उनके करीबी गोरख राय पर गोलियां चला दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में गोरख राय की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। वहीं रंजीत राय बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से दानापुर में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Patna Police.

दानापुर में ताबड़तोड़ गोलीबारी

दानापुर फायरिंग में एक की मौत

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दानापुर के पोठिया बाजार की है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया गया। पुलिस ने बताया कि छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अपने करीबी गोरख राय के साथ एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने गए थे। वहीं से घर लौटते हुए घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में रंजीत राय और गोरख राय को गोली लग गई। गोली लगने से रंजीत राय गंभीर रूप से घायल हो गए लेकिन गोरख राय की मौके पर ही मौत हो गई।

End of Feed