Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार ने कड़ाके की ठंड से दूरी बनाई हुई है। यहां सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। साथ ही कोहरा भी देखने को मिल रहा है। लेकिन दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत बनी हुई। बिहार में नए साल से पहले बारिश की भी दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर को प्रदेश के छह जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है। जिसके प्रभाव से बिहार में मौसम बदलेगा। साथ ही ठंड में भी इजाफा होने के आसार है।
आज पटना का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में बिहार के मौमस में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम साफ बना रह सकता है। वहीं 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रोहतास, कैमूर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद और बक्सर में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश से तापमान में भी गिरावट हो सकती है। प्रदेश की राजधानी पटना में भी आज मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रह सकता है।
पूसा रहा सबसे ठंडा शहर
बिहार में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को भी राज्य के 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। वहीं 26 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। शनिवार को प्रदेश में मौसम मुख्यत साफ रहा। इस दिन सबसे ठंडा शहर समस्तीपुर का पूसा रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान मधुबनी का 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
