पटना

Patna Firing: दानापुर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष घायल, गोरख राय की मौत

Patna Firing: पटना के दानापुर में छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष और उनके करीबी पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में पूर्व उपाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और एक की मौत हो गई है।

Image

दानापुर में ताबड़तोड़ गोलीबारी

Patna Firing: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुछ बदमाशों ने दानापुर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत राय उर्फ दही गोप और उनके करीबी गोरख राय पर गोलियां चला दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में गोरख राय की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। वहीं रंजीत राय बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से दानापुर में दहशत का माहौल बना हुआ है।

दानापुर फायरिंग में एक की मौत

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दानापुर के पोठिया बाजार की है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया गया। पुलिस ने बताया कि छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अपने करीबी गोरख राय के साथ एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने गए थे। वहीं से घर लौटते हुए घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में रंजीत राय और गोरख राय को गोली लग गई। गोली लगने से रंजीत राय गंभीर रूप से घायल हो गए लेकिन गोरख राय की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

दानापुर में हुई गोलीबारी की पुलिस जांच कर रही है। दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। गोलीबारी के पीछे की वजह का अभी कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है बदमाशों ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया, गोलीबारी के पीछे की वजह क्या थी। साथ ही आरोपियों की खोज की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article