विविध सांस्कृतिक रंगों से सजा पटना, फोक सॉन्ग और क्लासिकल वोकल प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड, भारत सरकार के मार्गदर्शन में 'अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25' का आयोजन आज चौथा दिन था। यह आयोजन उर्जा बिहार के पटना के राजवंशी नगर स्थित ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।शेड्यूल के अनुसार, कुल चार विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • देशभर से आए प्रतिभागियों ने दिखाया अनोखा जलवा।
  • 'फोक सॉन्ग ग्रुप' प्रतियोगिता ने बटोरी खूब तालियां।
  • संगीत और नृत्य के मंच पर बिहार बना देश की संस्कृति का संगम।

बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड, भारत सरकार के मार्गदर्शन में 'अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25' का आयोजन आज चौथा दिन था। यह आयोजन उर्जा बिहार के पटना के राजवंशी नगर स्थित ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। मंच का संचालन लाडली रॉय और जया अग्रवाल ने किया। शेड्यूल के अनुसार, कुल चार विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

Bihar

देशभर से आए प्रतिभागियों ने दिखाया अनोखा जलवा

पहली विधा जिसमें प्रतियोगिता का आयोजन हुआ 'कर्नाटक क्लासिकल वोकल' था। इसमें कुल छह प्रतिभागी थे। समय सीमा 10 मिनट निर्धारित थी। इसी समय सीमा के भीतर प्रतिभागियों को मंच पर अपनी प्रस्तुति सम्पन्न करनी थी। ज्यादातर प्रस्तुतियों में आदिदेव शंकर और विष्णु के विभिन्न अवतारों का बखान सुनने को मिला। प्रस्तुति काफी कर्णप्रिय और दिल को छू लेने वाला था। हाल में श्रोतागण संगीत में डूबते हुए दिखे।

End of Feed