Manish Kashyap News: बिहार पहुंचते ही मनीष कश्यप पर हुई फूलों की बरसात, अब तमिलनाडु जाने से मिली 'छुट्टी'

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 7, 2023, 07:02 PM IST

Manish Kashyap News: तमिलनाडु की मदुरै जेल में बंद बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप को अदालती सुनवाई के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को सप्तक्रांति ट्रेन से बिहार लाया गया।

Manish Kashyap News: यूट्यूबर मनीष कश्यप को सोमवार को पुलिस बिहार लेकर पहुंची। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। जैसे ही मनीष कश्यप ट्रेन से उतरे, उनके समर्थकों ने फूलों की बारिश कर दी। पुलिस को इस दौरान भीड़ को संभालने में मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। पुलिस मनीष कश्यप को बिहार में पेशी के लिए लेकर आई थी।

manish kashyap

मनीष कश्यप को बिहार लेकर पहुंची पुलिस

मार्च में हुए थे गिरफ्तार

तमिलनाडु की मदुरै जेल में बंद बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप को अदालती सुनवाई के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को सप्तक्रांति ट्रेन से बिहार लाया गया। इस दौरान बेतिया स्टेशन पर उनके समर्थन में नारे लगाये गये और फूल बरसाये। मनीष कश्यप को तमिलनाडु में कथित हिंसा और बिहार के श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार से संबंधित भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में मार्च में गिरफ्तार किया गया था।

End of Feed