Bihar Flood: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, बूढ़ी गंडक, गंडक और गंगा नदी ने किया तबाह; बाढ़ से 45 लाख लोगों का जीना हराम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2024, 06:45 AM IST

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से अबतक 45 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। फिलहाल, बागमती, बूढ़ी गंडक, गंडक, गंगा और कमला बलान सहित अधिकांश नदियों का जलस्तर कम हो गया है। इधर, मुजफ्फरपुर के लोग राहत-कार्यों से नाखुश हैं। आज भी राज्य में बारिश का अलर्ट है।

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि, मॉनसून की नर्मी से बारिश का दौर कम कई नदियों का जलस्तर कम हो गया। आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) के अनुसार, बिहार में पिछले महीन से दो बार आई आपदा के कारण राज्य के कुल 38 में 30 जिलों के 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार के बैंक खाते में राज्य सरकार ने 7,000 रुपये की वित्तीय सहायता हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की है। सीएम ने दरभंगा और आसपास के इलाकों में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। वहीं, मुजफ्फरपुर में बाढ़ से प्रभावित कुछ लोगों ने अपर्याप्त राहत उपायों का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी।

Bihar Flood: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, बूढ़ी गंडक, गंडक और गंगा नदी ने किया तबाह; बाढ़ से 45 लाख लोगों का जीना हराम

बिहार में बारिश का अलर्ट

बिहार में आज 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 और 34 और न्यूनतन तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

End of Feed