कोसी बैराज से पानी छोड़ने के बाद बिहार में और गहराया बाढ़ का संकट, इन जिलों में अलर्ट जारी

Bihar Flood: बिहार सरकार ने कोसी बैराज, वीरपुर से रिकॉर्ड 6,61,295 क्यूसेक पानी छोड़े जाने और लगातार जारी बारिश के मद्देनजर राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में कोसी, गंडक और गंगा जैसी उफनती नदियों में रविवार को बाढ़ की चेतावनी जारी की। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और राज्य के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है-

Bihar Flood: बिहार सरकार ने कोसी बैराज, वीरपुर से रिकॉर्ड 6,61,295 क्यूसेक पानी छोड़े जाने और लगातार जारी बारिश के मद्देनजर राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में कोसी, गंडक और गंगा जैसी उफनती नदियों में रविवार को बाढ़ की चेतावनी जारी की। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘नेपाल में भारी वर्षा के कारण आज सुबह पांच बजे कोसी बैराज, वीरपुर से 6,61,295 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो 1968 के बाद सर्वाधिक है। तटबंधों की सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग की टीम दिन-रात तत्पर हैं।’’

weather

बिहार का मौसम

5.38 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

End of Feed