Photos: भारत के इस राज्य में हैं सबसे अधिक नेशनल-इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं? आज जान लीजिए नाम

भारत में बीते 10 वर्षों में एयरपोर्ट की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। वर्ष 2014 में देश में केवल 74 एयरपोर्ट थे। लेकिन 2024 में इनकी संख्या दोगुना से अधिक हो गई है। अब देश में एयरपोर्ट की कुल 157 हैं। जानकारी के अनुसार, साल 2047 तक देश में एयरपोर्ट की संख्या 350 करने की भारत सरकार की योजना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कहां है -

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Sep 29 2024, 14:45 IST
भारत में कई स्थानों पर तेजी से एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। एयरपोर्ट की संख्या बढ़ने से भारत में आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। इससे भारतीय निवासियों को भी लाभ होगा।Image Credit : Social Media01 / 07

भारत में कई स्थानों पर तेजी से एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। एयरपोर्ट की संख्या बढ़ने से भारत में आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। इससे भारतीय निवासियों को भी लाभ होगा।

पर्यटकों के साथ भारतीय निवासियों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए और हवाई यात्रा को आम जनता के करीब लाने के लिए तेजी से एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक एयरपोर्ट हैं।Image Credit : Social Media02 / 07

पर्यटकों के साथ भारतीय निवासियों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए और हवाई यात्रा को आम जनता के करीब लाने के लिए तेजी से एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक एयरपोर्ट हैं।

भारत का चौथे सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश न केवल सबसे अधिक जिलों के लिए और बल्कि अब देश के सबसे अधिक एयरपोर्ट वाले राज्य के रूप में भी जाना जाता है। Image Credit : Social Media03 / 07

भारत का चौथे सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश न केवल सबसे अधिक जिलों के लिए और बल्कि अब देश के सबसे अधिक एयरपोर्ट वाले राज्य के रूप में भी जाना जाता है।

बीते कुछ सालों से उत्तर प्रदेश का विकास तेजी से किया जा रहा है। पर्यटन और बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यहां तेज परिवहन के लिए एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। Image Credit : Social Media04 / 07

बीते कुछ सालों से उत्तर प्रदेश का विकास तेजी से किया जा रहा है। पर्यटन और बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यहां तेज परिवहन के लिए एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में कुल 19 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं। देश के कुल 29 इंटरनेशनल एयरपोर्ट में से यूपी में 5 यानी  सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं।Image Credit : Social Media05 / 07

उत्तर प्रदेश में कुल 19 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं। देश के कुल 29 इंटरनेशनल एयरपोर्ट में से यूपी में 5 यानी सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं।

5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम इस प्रकार हैं - लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (नोएडा) है।Image Credit : Social Media06 / 07

5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम इस प्रकार हैं - लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (नोएडा) है।

नेशनल एयरपोर्ट की लिस्ट में कानपुर का सिवील, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, बरेली, गोरखपुर, हिंडन, कानपुर का चखैरी, प्रयागराज, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, म्योरपुर, श्रावस्ती शामिल हैं। इसके अलावा कुछ नए नेशनल एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। Image Credit : Social Media07 / 07

नेशनल एयरपोर्ट की लिस्ट में कानपुर का सिवील, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, बरेली, गोरखपुर, हिंडन, कानपुर का चखैरी, प्रयागराज, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, म्योरपुर, श्रावस्ती शामिल हैं। इसके अलावा कुछ नए नेशनल एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!