पटना

Araria News: युवक के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची, अमानवीय बर्ताव के लिए 5 लोग गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Araria News: अररिया जिले में चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालने वाले 3 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस 2 अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Image

युवक के प्राइवटे पार्ट में डाली मिर्च, अमानवीय बर्ताव के लिए 5 लोग गिरफ्तार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • चोरी के आरोप में युवक के साथ अमानवीय बर्ताव
  • प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्ची का पैकेट
  • 5 आरोपी गिरफ्तार

Araria News: बिहार के अररिया जिले में चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक के साथ अमानवीय बर्ताव का एक मामला सामने आया है। इस घटना पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि चोरी करने वाले युवक को पकड़कर कुछ लोगों ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने मंगलवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद आज, बुधवार को तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने वाले आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों आरोपियों के नाम मोहम्मद कैफ, मोहम्मद उमर और मोहम्मद रागिब बताया। पुलिस इस मामले में फरार दो और आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को मामले के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद सिफत और रवि शाह के रूप में की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल मामले की वीडियो

पुलिस ने बताया कि इस घटना की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस संबंध में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे तथाकथित अमानवीय कृत्यों के ऐसे वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा न करें, क्योंकि इससे संबंधित व्यक्ति के स्वाभिमान को ठेस पहुंचती है। पुलिस ने एक बयान में कहा, "लोगों को इस तरह के वीडियो के बारे में तुरंत जिला पुलिस को सूचित करना चाहिए। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो साझा करना अपराध है... और पुलिस उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी जो इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हैं।"

क्या है पूरा मामला

26 अगस्त को अररिया जिले में चोरी करने आए एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद उसकी पैंट उतारकर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची का पूरा पैकेट डाल दिया। ये पूरी घटना अररिया थाना क्षेत्र के इस्लामनगर की है। पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, तकनीकी शाखा द्वारा वीडियो के सत्यापन किये जाने के बाद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की गयी।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article