पटना

बस एक कॉल पर CM नीतीश कुमार हाजिर, बताएं अपना दर्द; होगी हाथों हाथ कार्रवाई

अगर आप बिहार में हैं और आपको किसी तरह की कोई भी समस्या आ रही है तो अब इसके लिए परेशान होने या किसी के दूसरे के आगे जी हुजूरी करने की जरूरत नहीं है।अब आप डायरेक्ट अपने राज्य के सीएम से संपर्क कर अपनी समस्या का हल पा सकते हैं या जरूरत पड़ने पर उनसे मिल भी सकते हैं। इसके लिए बस आपको इन नंबरों और एड्रेस पर संपर्क करना होगा-

Image

बिहार में किसी भी समस्या के लिए करें संपर्क

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार सीएम नंबर
  • हर समस्या का मिलेगा समाधान
  • CM नीतीश कुमार ईमेल एड्रेस

How to contact Bihar CM: क्या आपसे काम के बदले कोई सरकारी बाबू घूस (Bribe) मांगता है, क्या आपको कोई अफसर परेशान करता है, क्या शहर में कोई गुंडा आपको धमकी दे रहा है? क्या बार-बार की शिकायत के बावजूद आपकी समस्याओं का कोई हल नहीं मिल रहा ? अगर बिहार में हैं और आपको किसी तरह की कोई भी दिक्कत हो रही है तो उठाइए फोन...आपके एक कॉल पर आपके दुःख दर्द को दूर करने के लिए सीधे हाजिर हो जाएंगे CM नीतीश कुमार। आज दुनिया मोबाइल में सिमट गई है। ऐसे में अब आपको अपनी शिकायतों और परेशानियों के लिए दर-दर भटकने की जरूरत नहीं है, न अपनी बात सीएम तक पहुंचाने के लिए दूसरे अफ्सरों की मिन्नतें करनी पड़ेंगी। अब आप सिर्फ एक नंबर 612-2223886 या 612-2224784 डायल करें और पाएं अपनी हर समस्या का समाधान।

किसी भी समस्या के लिए यहां डायल करें

What is the number of CM helpline in Patna: अब परेशानी कैसी भी हो, चाहे पानी (Water Crisis) को लेकर, हो या बिजली (Electricity) को लेकर, रोड की खराबी (Road damage or water Logging) को लेकर हो। अब अपनी हर बात, अपनी हर समस्या के लिए 612-2223886, 2224784 नंबर पर कॉल कर सकते हैं, यहां आपकी बातों को सुना भी जाएगा और उसका समाधान भी निकाला जाएगा।

अपनी समस्या के लिए पहुंचे यहां

इसके अलावा अगर आपको लगता है कि आपकी बात को नहीं सुना जा रहा है। आपकी समस्या का पर्याप्त हल आपको नहीं मिल पा रहा है। या आप अपनी परेशानी के हल से संतुष्ट नहीं हैं तो आप अपने सीएम से जाकर मिल भी सकते हैं। इसके लिए आपको उनके ऑफिस पर जाना होगा। जिसका पता है मुख्यमंत्री सचिवालय, 4, देशरत्न मार्ग, पटना, बिहार पिनकोड - 800001

किसी भी परेशानी के लिए करें ईमेल

Bihar CM Email ID: आप चाहे तो अपनी समस्या के लिए अपने सीएम को ईमेल भी कर सकते हैं, और अपनी समस्या का हल पा सकते हैं। ईमेल के लिए आपको cm-secretariat-bih@gov.in पर ऑनलाइन अपनी समस्या लिखकर भेजनी होगी।

ये हैं जरूरी डिटेल्स

राज्य बिहार
सीएमनीतीश कुमार
फोन नबंर612-2223886,222478
पता मुख्यमंत्री सचिवालय, 4,देशरत्न मार्ग, पटना, बिहार पिनकोड - 800001
ईमेल cm-secretariat-bih@gov.in
हर समस्या का होगा हल

अब आपकी किसी भी समस्या का हल तुरंत मिलेगा। अब आप खुद डायरेक्ट अपनी किसी भी समस्या का निदान पा सकते हैं। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर कार्यालय पर जाकर अपनी बात भी रख सकते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article