पटना एम्स के सुरक्षा प्रमुख की गाड़ी पर चली गोली, बाल-बाल बचे अधिकारी; बाइक सवार अपराधियों ने दिया अंजाम

Patna Crime News: पटना एम्स के सुरक्षा प्रमुख की गाड़ी पर गोलीबारी की वारदात सामने आई है। हालांकि, गोलीबारी की घटना में वह बाल-बाल बच गए।

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने पटना एम्स के चीफ सिक्योरिटी की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोलीबारी की घटना में वह बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना खागौल इलाके में फ्लाईओवर पर घटी है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने उनकी गाड़ी की फायरिंग की।

firing

सांकेतिक फोटो।

दो दिन पहले मिली थी धमकी

चीफ सिक्योरिटी अधिकारी ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले कथित तौर पर एक फोन आया था। फोन करने वाला पिंकू यादव अपने आप को राष्ट्रीय जनता दल के दानापुर विधायक का भाई बता रहा था और अपने कुछ लोगों को सिक्योरिटी गार्ड में रखने को कह रहा था। वहीं, इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही अपराधी की पहचान की जा रही है।

End of Feed