पटना

बिहार के रोहतास में अपराधी बेखौफ, ज्वेलरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या

बिहार के रोहतास में अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पुलिस पहुंची है और घटना की जांच शुरू कर दी गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Rohtas Crime News: बिहार में अपराधी बैखौफ हो गए हैं। बीते दिनों राज्य के अलग अलग हिस्सों से मर्डर और लूटपाट की खबरें सामने आई हैं। बिहार के रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलाशाहर मोड़ के पास गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने आभूषणों के एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। बड्डी थाने के प्रभारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि मृतक का नाम सूरज सोनी (33) है, जो सिकुही गांव के निवासी थे।

गोली मारकर की गई हत्या

उन्होंने बताया कि वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस जख्मी सूरज सोनी को इलाज के लिए जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सदर अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया लूटपाट के क्रम में विरोध करने पर बदमाशों द्वारा सूरज को गोली मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

वहीं, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बदमाशों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब दुकानदार आलमपुर में अपनी दुकान को बंद करके एक स्कूटी से अपने गांव लौट रहे थे। मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद सूरज सोनी के पास मौजूद आभूषण का एक बैग, पैसा और अन्य सामान लूटा तथा वहां से फरार हो गए।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article