पटना: दानापुर के रूपसपुर के धनोत गांव में दिवाली के रोज रविवार को आपसी विवाद में जमकर फायरिंग हुई है। फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। इतना ही नहीं कई दोपहिया और चार पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। दोनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
अपडेट जारी है...
