पटना

कैमूर में पांच दिन से महिला टीचर लापता, भाई ने जताई अपहरण की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश की निवासी महिला टीचर बिहार के कैमूर जिले के सरकारी स्कूल में कार्यरत है। टीचर पिछले 5 दिनों से लापता है। पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए टीचर के भाई ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और टीचर की तलाश भी जारी है।

Image

कैमूर में पांच दिन से लापता महिला टीचर

Photo : iStock

बिहार के कैमूर जिले के स्कूल में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर पिछले 5 दिनों से लापता है। पुलिस ने बताया कि वह 23 अगस्त से लापता है। महिला टीचर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की निवासी है। वह बिहार के कैमूर जिले के सरकारी स्कूल में कार्यरत हैं। पुलिस ने टीचर का नाम अनीता यादव (25) बताया है और उनकी तस्वीर जारी करते हुए आम जनता से तलाश में मदद की अपील की है। पुलिस ने बताया कि महिला टीचर के भाई ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अनीता यादव की तलाश जारी है।

पांच दिन से लापता महिला टीचर

23 अगस्त को घर वापस न लौटने पर अनीता यादव के भाई ने पुलिस में लापता होने का मामला दर्ज करवाया। उन्हें आशंका है कि उनकी बहन का अपहरण किया गया है। पुलिस ने महिला टीचर के भाई रमेश यादव की शिकायत पर मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने इसमें आम जनता से भी मदद मांगी है। अनीता यादव की तस्वीर को प्रसारित किया गया। लोगों से कहा गया है कि वह जहां भी दिख पुलिस को तुरंत उसकी सूचना दी जाए। रमेश यादव के अनुसार, उसकी बहन अनीता यादव कुदरा में एक किराए के मकान में रहती है और वह 23 अगस्त को मकान मालिक को बताकर स्कूल गई थी। रमेश ने बताया कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं। यही कारण है कि उन्हें ये मामला अपहरण का लग रहा है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें