लखनऊ

मैनपुरी में दो छात्राओं की संदिग्ध मौत, स्कूल से लौटने के बाद बिगड़ी थी तबियत

मैनपुरी के कल्याणपुर गांव में रहने वाली दो छात्राओं की स्कूल से वापस आने के बाद तबियत बिगड़ गई। उनके पेट में दर्द शुरू होने के बाद परिजन अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

दो छात्राओं की मौत

Mainpuri News: मैनपुरी में दो सहेलियां की संदिग्ध पारिस्थिति में मौत हो गई। दोनों एक ही कक्षा 12 की छात्राएं थी। स्कूल से लौटने के बाद दोनों छात्राओं के पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

घर आने पर बिगड़ी तबियत

यह घटना मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है। दोनों छात्रायें एक ही गाँव की रहने वालीं थी। एटा के मलावन स्थित आर के एस इंटर कॉलेज मेंदोनों छात्राएं पढ़ती थी। परिजनों ने बताया कि स्कूल से आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने मृतक छात्राओं का शव अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चियों के परिजन ने थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसकी के अनुसार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article