JDU Leader Father Murder: रोहतास जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। तिलौथू थाना क्षेत्र के अमरा गांव में युवा जदयू नेता के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह दिल दहला देने वाली वारदात गांव स्थित एक गोशाला में घटी, जहां धारदार हथियार से उनकी निर्मम हत्या कर दी गई।
युवा JDU नेता के पिता की हत्या का मामला
मृतक जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के पिता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर हत्या के पीछे आपसी रंजिश या जमीन विवाद की आशंका बताई जा रही है। ऐसे में फिलहाल पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।
