भोजपुर में हैरतअंगेज घटना, पिता ने 4 बच्चों संग खाया जहर, 3 मासूमों की मौत

बिहार के भोजपुर में बेलवानिया गांव में अरविंद नाम के शख्स ने अपने चार बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में गए थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक इस घटना की वजह सामने नहीं आई है।

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। अन्य दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

poison

सांकेतिक फोटो

शादी समारोह में गए थे परिवार के अन्य सदस्य

यह घटना भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवानिया गांव की है, जहां अरविंद कुमार ने अपने चार बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी के मुताबिक, घर के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में गए थे, तभी अरविंद ने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार, अरविंद और उनके चारों बच्चों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी दो बेटियों नंदनी कुमारी (12) और डॉली कुमारी (5) और बेटा टोनी (6) की मौत हो गई। अरविंद और एक अन्य बच्चे का इलाज अभी जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

End of Feed