शहर

यूपी-बिहार में भीगने के लिए रहें तैयार, आज मौसम लेगा यू टर्न; रेगिस्तान में झमाझम बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में अगले 24 घंटे में मौसम तेजी के साथ बदलेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, अब तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे गर्मी का एहसास होगा।

Image

आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम यू टर्न लेने वाला है। आईएमडी ने गुरुवार से यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में बादलों के छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताय कि आज से उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। प्रदेश में चार दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल गुरुवार को अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली समेत कई जिलों में बादल गरजने व बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही प्रदेश के दोनों हिस्सों में तेज हवा का भी अलर्ट है। उधर बिहार में बादलों की आवाजाही के बीच सूरज भी चमक बिखेर रहा है, जिससे तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। अगले तीन मौसम शुष्क रहेगा।

राजस्थान में कैसा है मौसम

राजस्थान के अधिकांश भागों में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, बाड़मेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 7.7 डिग्री ज्यादा है। जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दो दिनों में बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के आसार हैं।

राजस्थान का तापमान

संगरिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान बुधवार सुबह 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उनके मुताबिक, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, डूंगरपुर व पाली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केन्द्र के अनुसार, जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, अजमेर में 37.8, भीलवाड़ा में 37.9, कोटा में 38.6, उदयपुर में 37.9, चूरू में 36.4 और धौलपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बदलते मौसम में क्या करें

बदलते मौसम पर डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते लोगों को वायरल फीवर, गले में दर्द, टॉन्सिल और अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में 60 प्रतिशत मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बच्चों और बुजुर्गों की है और उसके साथ-साथ अब युवा भी इन बीमारियों की चपेट में आते दिखाई दे रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article