बिहार के सभी किसानों को सौर ऊर्जा से मिलेगी बिजली, राज्य सरकार ने बनाया ये खास प्लान

Bihar: बिहार में अब किसानों को सौर ऊर्जा से बिजली मिलेगी। पटवन के लिए बने विशेष फीडरों को अक्षय ऊर्जा मिलेगी। किसान फीडर स्थापित करने के तीसरे चरण में 1200 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन कर फीडर इनसे ऊर्जान्वित होंगे। 3 हजार डेडीकेटेड कृषि फीडर में 2500 का निर्माण हो चुका है। बचे हुए कृषि फीडर और 2 लाख 85 हजार किसानों को इस वर्ष जून तक लाभ मिल जाएगा।

Patna: राज्य सरकार सभी किसानों को डेडीकेटेड फीडर से कृषि कार्य के लिए बिजली मुहैया करा रही है। अब किसानों को मिलने वाली यह बिजली सौर ऊर्जा या अक्षय ऊर्जा से प्रदान की जाएगी। इस योजना के तीसरे चरण में 1200 मेगावाट बिजली सौर ऊर्जा संयंत्र के माध्यम से फीडरों को ऊर्जान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही इस सूर्य ऊर्जा को अक्षय ऊर्जा बताते हुए इसे विकसित करने के लिए विस्तृत प्रयास करने के निर्देश दे चुके हैं। वे इसे असली ऊर्जा बताते हुए 2019 में शुरू किए गए जल जीवन हरियाली योजना के 11 कार्य योजना में इसे शामिल कर चुके हैं।

Farmers will get Electricity from solar energy

किसानों को सौर ऊर्जा से बिजली मिलेगी।

सरकार ने कृषि फीडरों के सोलराइजेशन का लिया फैसला

इसके मद्देनजर ऊर्जा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। वर्तमान में किसानों को डीडीकेडेट फीडरों से मिलने वाली सभी बिजली थर्मल ऊर्जा प्लांट से मुहैया कराई जाती है। यह बिजली काफी महंगी पड़ती है। इसका विकल्प राज्य सरकार अक्षय ऊर्जा के माध्यम से तलाश कर रही है। सरकार ने कृषि फीडरों के सोलराइजेशन यानी सूर्य से ऊर्जा प्रदान करने का निर्णय लिया है। ताकि दिन में ही किसानों को सूर्य ऊर्जा के माध्यम से बिजली पैदा कर दिन में ही इसे उपलब्ध करा दिया जाए। इससे किसानों को रात में सिंचाई के लिए अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़े। तृतीय चरण की इस योजना के लिए निविदा प्रकाशित कर दी गई है। सूचना एवं जन संपर्क विभाग की तरफ से जल्द ही इसका प्रकाशन सभी समाचार पत्रों में कराया जाएगा।

End of Feed