पटना

Patna में किडनैपर ने दिखाई हाथों की सफाई, मां-बाप की आंखों पर धूल झोक उठा ले गया बच्ची; CCTV वीडियो आ गया सामने

बिहार की राजधानी पटना में एक शख्स ने घर में सो रही बच्ची को किडनैप कर ले गया। हालांकि, अपहरण की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

Image

पटना में 4 साल की बच्ची किडनैप

पटना : बिहार में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा खबर अगमकुंआ थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां बुधवार की रात घर के अंदर परिवार के साथ सो रही 4 वर्षीय बच्ची का अपहरण हो गया। आरोपी ने वारदात को बड़ी बारीकी से अंजाम से दिया, जिससे घर वालों को भनक तक नहीं लगी। हालांकि, वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान करने में पुलिस जुटी है।

सुनसान रात के अंधेरे में वारदात

दरअसल, घटना अगमकुंआ थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर कांटी फैक्ट्री रोड में बुधवार की रात घटी है। पुलिस परिवार की शिकायत पर मामले मे जांच-पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि टिफिन बांटने और गुपचुप बेचने का काम करने वाले अवधेश कुमार की चार वर्षीय पुत्री अर्चना के अगवा होने का मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि बुधवार की रात बच्ची परिवार के साथ घर में सोई थी और दरवाजा खुला था। इसी दौरान देर रात अगवा की घटना हुई है। अगमकुंआ थानाध्यक्ष और एएसपी अतुलेश झा ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की। इंस्पेक्टर ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे में शॉल ओढ़ाकर बच्ची को ले जाते दिख रहा है। पुलिस साइंटिफिक तरीके से छानबीन कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article