पटना म्यूजियम में रखे सिलेंडर में जबरदस्त ब्लास्ट, दीवार में आई दरार; शीशे चकनाचूर

बिहार की राजधानी पटना स्थित पुराने म्यूजियम कैंपस में रखे सेफ्टी सिलेंडर में जबरदस्त ब्लास्ट से दीवारों में दरार आ गई और शीशे भी चकनाचूर हो गए।

पटना : राजधानी स्थित पुराने म्यूजियम कैंपस में गुरुवार को एक जोरदार धमाका हुआ, जो फायर सेफ्टी सिलेंडर में विस्फोट के कारण हुआ। धमाके से म्यूजियम की दीवारों में दरारें आ गईं और शीशे के दरवाजे चकनाचूर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और म्यूजियम के कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए। गनीमत रही कि इस घटना से कोई हताहत नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पुराने सिलेंडर लंबे समय से बिना मेंटेनेंस के रखे हुए थे, जिससे गैस लीकेज या दबाव बढ़ने की आशंका है।

explosion fire safety cylinder in patna museum

अग्नि सुरक्षा सिलेंडर में विस्फोट

सेफ्टी सिलेंडर में ब्लास्ट

अग्निशमन विभाग ने अन्य सिलेंडरों को सुरक्षित रूप से नष्ट करने का कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस ने म्यूजियम प्रशासन को सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। घटना पटना के पुराने म्यूजियम कैंपस में हुई। म्यूजियम परिसर में रखे फायर सेफ्टी सिलेंडर में धमका हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि म्यूजियम की दीवारों में दरार आ गई। शीशे के दरवाजे भी चकनाचूर हो गए।

End of Feed