पटना

रेलवे की तरफ से नवरात्र का तोहफा! मैहर देवी स्थान के लिए रुकेंगी बिहार की 10 ट्रेनें, स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा

रेलवे विभाग इस नवरात्र श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान लेतेमें रखते हुए 10 ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर रोकने का फैसला किया है। इन सभी ट्रेनों का स्टॉपेज पांच मिनट का होगा, ताकि श्रद्धालुओं को मैहर देवी मंदिर जाने और लौटने में थोड़ी सहजता बढ़ सके।

Image

नवरात्र में मैहर स्टेशन रुकेंगी 10 ट्रेनें

Photo : Twitter

नवरात्र में देश भर के देवी स्थानों पर बहुत भीड़ पहुंचती है, श्रद्धालुओं की इस भीड़ से मैहर देवी मंदिर भी अछूता नहीं है। मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर का मां शारदा मंदिर देश भर में अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। मंदिर में दर्शन और मेला घूमने की इच्छा से पूरे बिहार से लाखों लोगों की भीड़ आती है।

लोगों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला किया है। 30 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहा है ऐसे में रेलवे ने 29 मार्च से 5 अप्रैल तक मैहर स्टेशन पर बिहार और झारखंड से चलने वाली कम से कम 10 एक्सप्रेस ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा की है।

ये रहेगा ट्रेनों का शेड्यूल

पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने इसकी जानकारी दी कि 31 मार्च से 07 अप्रैल तक मुजफ्फरपुर वलसाड एक्सप्रेस (19052) सुबह 11:40 बजे मैहर स्टेशन पर रुक कर चलेगी। 29 मार्च से 05 अप्रैल तक वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19051) दोपहर 3:05 बजे मैहर स्टेशन पहुंचकर, 3:05 बजे वहां से खुलेगी।

04 अप्रैल से 11 अप्रैल तक छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस (11045) शाम शाम 5:20 पर मैहर स्टेशन पर पांच मिनट रुककर चलेगी। इसी तरह 31 मार्च से 07 अप्रैल तक धनबाद-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल कोल्हापुर एक्सप्रेस (11046) रात 10:25 मैहर स्टेशन पहुंचेगी और 10:30 पर यहां से चलेगी।

31 मार्च से 07 अप्रैल तक लोकमान्य तिलक टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस (15268) मैहर स्टेशन पर सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी और 10:45 पर यहां से खुलेगी। वापसी में यह ट्रेन (15267-रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस) सुबह 11:25 पर मैहर पहुंचेगी।

03 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पूर्णा-पटना एक्सप्रेस (17610) मैहर स्टेशन पर सुबह 10:40 बजे पहुंच कर 10:45 बजे पर खुलेगी। 05 अप्रैल से 12 अप्रैल तक पटना-पूर्णा एक्सप्रेस (17609) शाम 5:15 बजे मैहर स्टेशन पर पहुंचेगी, पांच मिनट रुककर 5:20 पर यहां से खुलेगी।

31 मार्च से 07 अप्रैल तक बांद्रा टर्मिनल-पटना एक्सप्रेस (22971) मैहर स्टेशन पर दोपहर 3:05 बजे पहुंच कर 3:10 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन (22972-पटना-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस ) 02 अप्रैल से 09 अप्रैल तक मैहर स्टेशन पर सुबह 08:15 बजे पहुंच कर 08:20 बजे चलेगी।

स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा

इन सुविधाओं से बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित मैहर स्टेशन पर सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित किए हैं। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने और स्टेशन की व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती भी की गई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article