पटना

गया पुलिस लाइन में ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, 40 दिन की छुट्टी से वापस आकर की खुदकुशी

Gaya ASI Suicide: गया पुलिस लाइन में एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने देर रात 12 बजे सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। वे 40 दिन की छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए गया आए थे। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण किसी व्यक्तिगत या मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है, हालांकि वास्तिवक वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।

Image

ASI ने की आत्महत्या

Gaya ASI Suicide: गया में एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उन्हें पार्क में मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने मृत दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर को जब्त कर लिया है। हालांकि अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

गोली की आवाज किसी ने नहीं सुनी

यह दर्दनाक घटना गया पुलिस लाइन बैरक नंबर दो के पास स्थित पार्क की है। जहां बीती देर रात करीब 12 बजे 40 वर्षीय एएसआई नीरज कुमार ने खुद को गोली मार दी। गोली की आवाज किसी ने नहीं सुनी। गुरुवार सुबह जब पुलिस के जवान पार्क पहुंचे, तो उन्होंने एएसआई की कनपटी से खून आते देखा। लेकिन उस समय एएसआई की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

छुट्टी के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने आए गया

मृतक एएसआई नीरज कुमार (40) गया के मुफस्सिल थाना में तैनात थे। वे बिहार के लखीसराय जिला के रहने वाले थे और 40 दिन की छुट्टी पर थे। वे ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए गया आए थे। एएसआई की खुदकुशी की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में किसी व्यक्तिगत या मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच के लिए पुलिसकर्मियों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article