ED Raids in Raipur: रायपुर में कांग्रेस नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। कांग्रेस के रायपुर (Raipur News) अधिवेशन से की गई इस छापेमारी के बाद कांग्रेस (Congress) ने फिर से केंद्र पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश कमेटी के कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल के घर के अलावा कांग्रेस के लेबर वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष, कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह के घर पर यह रेड की गई है। रायपुर के श्रीराम नगर, डीडी नगर,भिलाई में छापे की कार्रवाई जारी है।
रायपुर में कांग्रेस नेताओं पर ED की रेड, Congress के अधिवेशन से पहले प्रवर्तन निदेशालय का छापा
- Authored by: किशोर जोशीCurated by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 20, 2023, 11:37 AM IST
ED Raids: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला लेवी धनशोधन मामले में जारी जांच के तहत सोमवार को कांग्रेस नेताओं से जुड़े परिसरों सहित छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की।
End of Feed
