पटना

Patna Firing: पटना सिटी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत भड़की भीड़ ने कम्युनिटी हाल फूंका- Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 19, 2023, 07:58 PM IST

Patna Firing News: बिहार की राजधानी पटना सिटी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई है, बताते हैं कि आक्रोशित लोगों ने आरोपी के कम्युनिटी हाल को आग के हवाले कर दिया है, यहां भारी उपद्रव मचा हुआ है, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

Image

पटना सिटी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 लोगों की मौत

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. गोलीबारी में 5 लोगों को गोली लगने की बात कही जा रही है
  2. ये खौफनाक वारदात पटना सिटी के इलाके में हुई है
  3. आक्रोशित लोगों ने आरोपी के कम्युनिटी हाल को आग के हवाले कर दिया

Bihar Patna Firing Update: राजधानी पटना में रविवार को हुए एक पार्किंग विवाद में पांच लोगों को गोली मार दी गई। यह खौफनाक वारदात पटना सिटी के इलाके में हुई। जहा इलाके के जेठुली गांव में पार्किंग से गाड़ी निकालने के विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोली चलने की सूचना है।

गोलीबारी में 5 लोगों को गोली लगने की बात कही जा रही है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहाँ इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी है।

कम्युनिटी हाल के पीछे ही गैस का गोदाम

मृतकों में गौतम राय और रौशन राय शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीँ इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के कम्युनिटी हाल को आग के हवाले कर दिया है। जबकि कम्युनिटी हाल के पीछे ही गैस का गोदाम है। इससे बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। पूरा मामला नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गंगा घाट की है।

बच्चा राय ने ताबड़तोड़ गोली चलाई

जहाँ बताया जा रहा है की पूर्व पंचायत प्रतिनिधि टुनटुन यादव अपने गैराज से गाड़ी निकाल रहे थे, तभी जेठुली के मुखिया पति सतीश यादव उर्फ़ बच्चा राय के ड्राइवर ने टुनटुन यादव को गाड़ी हटाने के लिए कहा कहा जा रहा है कि इसी मामले को लेकर बच्चा राय ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। जिसमें 5 लोगों को गोली लगा। इसमें चंद्रिका राय, मुनारीक राय, रोशन कुमार, गौतम कुमार और नागेंद्र राय को गोली लगी है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article